शासकीय विद्यालय में सांस्कृतिक कार्यक्रम, पुरस्कार व विदाई समारोह का आयोजन….

Rajesh Kumar Mishra
2 Min Read
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14 (1)

NOW HINDUSTAN  सरायपाली- शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बलौदा में पुरस्कार समारोह , सांस्कृतिक कार्यक्रम सह विदाई समारोह का किया गया आयोजन , प्राचार्य अभिमन्यु षडंगी की अध्यक्षता में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ कार्यक्रम का सम्पन्न हुआ । उक्त कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में सम्मिलित अंकित भोई सहायक प्राध्यापक एवं श्रीमती सपना भोई सहायक प्राध्यापक शासकीय नवीन महाविद्यालय पिरदा शामिल हुए ।, सर्वप्रथम अंकित भोई ने सत्र 2021-22 में कक्षा दसवीं में बोर्ड परीक्षा में मेरिट लिस्ट में दसवां स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा कुमारी ममता नर्मदा को स्वर्गीय विपिन बिहारी भोई स्मृति चिन्ह भेंट किया व साथ में प्रशस्ति पत्र व 5000 रुपये नगद प्रदान किया गया।  साथ ही आगामी बोर्ड परीक्षा में उच्चतम अंक लाने हेतु प्रेरणादाई बातें बताई गई। पुनः मेरिट लिस्ट में स्थान बनाने वाले छात्रों को दोगुनी राशि प्रदान करने की भी घोषणा की।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (3)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11 (1)

पुरस्कार वितरण की कड़ी में विगत वर्षों में कक्षा 9वीं से 12वीं तक प्रत्येक कक्षा में प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को नियमित उपस्थित रहने वाले विद्यार्थियों को साथ ही गणतंत्र दिवस के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने वाले सभी छात्र-छात्राओं को प्राचार्य महोदय द्वारा पुरस्कार प्रदान किया गया।
कक्षा ग्यारहवीं के कक्षा शिक्षकों श्रीमती एस तिवारी व्याख्याता विवेक बारीक व्याख्याता और अनुताप विशाल व्याख्याता के दिशा निर्देश व मार्गदर्शन में कक्षा 12वीं के बच्चों को कक्षा ग्यारहवीं के बच्चों द्वारा विदाई दी गई जिसमें स्कूल के प्राचार्य ए षड़गी के साथ-साथ जी सी दास व्याख्याता, एम के भोई व्याख्याता, एस के बारीक व्याख्याता एन एल पटेल व्याख्याता एम के साहू व्याख्याता बी के प्रेमी सहायक शिक्षक एन एल श्रीनिवास सहायक शिक्षक राजकुमार सिंह सहायक शिक्षक, जोगेंद्र वर्गे नीतीश प्रधान , के एस पटेल , सौदागर साहू श्रीमती रंभा सिदार और कुमारी रश्मि मिश्रा उपस्थित थे। मंच संचालन कक्षा 11वीं के बच्चों कुमारी श्वेता स्वाईं , उमा बरिहा प्रीति भोई व दिव्या यादव ने किया।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08
Share This Article