क्रीड़ा भारती कोरबा द्वारा आयोजित सम्मान समारोह, खेल से स्वयं और स्वस्थ समाज का विकास होता है :सुमित….

Rajesh Kumar Mishra
3 Min Read
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14 (1)

NOW HINDUSTAN korba ‘एक शेरनी ही शेर को जन्म देती है’,भारत में ऐसी तमाम वीरांगनाएं हैं, जिन्होंने शेर-पुत्र को जन्म दिया । इसी में एक हैं जीजाबाई उर्फ जिजाऊ माता । जीजामाता ने शिवाजी को जन्म ही नहीं दिया, बल्कि उनके भीतर शौर्य एवं साहस का दीप प्रज्वलित किया ।बालपन से शिवाजी को इस तरह गढ़ा कि 17 साल की कच्ची उम्र ही शिवाजी जंग की मैदान में कूद पड़े थे,उन्हीं के सम्मान में जीजा माता सम्मान समारोह का आयोजन क्रीड़ा भारती करती है।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (3)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11 (1)

उक्त बातें जीजामाता सम्मान समारोह के मुख्य वक्ता सुमित उपाध्याय क्रीड़ा भारती प्रांत मंत्री ने कही। उन्होंने कहा “बल बुद्धि बिद्या देहु मोहिं, हरहु कलेस बिकार।।” मन्त्रों से स्मरण किए जाने वाले भगवान हनुमान जैसा बलशाली बनने हेतु खेल आवश्यक है और खेल के माध्यम से स्वयं और समाज को स्वस्थ रखा जा सकता है।हरिमंगलम कोरबा में क्रीड़ा भारती कोरबा द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में मौजूद खिलाड़ियों के अभिभावकों को संजय शर्मा ,प्रदेश अध्यक्ष क्रीड़ा भारती ने विशेष रूप से
शुभकामनाये दी। उन्होंने कहा कि मैदान में खिलाड़ियों को पहुंचाने में मां-बाप की अहम भूमिका होती है। खिलाड़ियों को तो सम्मानित किया जाता है लेकिन उनके पीछे सफलता का हाथ उनके अभिभावकों का होता है जिन्हें सम्मानित करना बहुत जरूरी है। इसी उद्देश्य से आज के सम्मान समारोह में खिलाड़ियों के अभिभावक बधाई के पात्र हैं।इस कार्यक्रम के मुख्य वक्ता सुमित उपाध्याय नहीं बताया कि 1992 में क्रीड़ा भारती की स्थापना की गई। इस संस्था का मुख्य उद्देश्य फिट इंडिया हिट इंडिया के तहत राष्ट्र निर्माण में अहम भूमिका निभाने वाले खिलाड़ियों और उनके अभिभावकों को सम्मानित करना है। वीर माता जीजाबाई सम्मान समारोह में 40 चयनित खिलाड़ियों के अभिभावक विशेष रूप से उनकी माताओं को सम्मानित किया गया।

जिले के प्रतिभावान और अपने खेल में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों के माताओं को सम्मानित करने के उद्देश्य से किए जाने वाले जीजामाता सम्मान कार्यक्रम में आयोजन कर्ता ने 15 विभिन्न खेलों के खिलाडियों के 40 माताओ को सम्मानित किया।कार्यक्रम में अतिथि के रूप मे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला कार्यवाह कैलास नाहक, जिला व्यवस्था प्रमुख राम किशोर श्रीवास्तव,बलराम विश्वकर्मा जिला अध्यक्ष क्रीड़ा भारती, प्रांत प्रचारक तारकेश मिश्रा, क्रीड़ा भारती ज़िला उपाध्यक्ष रविंद्र दुबे, बाल गोविंद मिश्रा,रविंद्र साहू उपस्थित रहे।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08
Share This Article