कोरबा और कटघोरा वनमंडल में 462 फड़ों में तेंदूपत्ता तोड़ाई का कार्य हुआ लगभग पूर्ण…..

Rajesh Kumar Mishra
2 Min Read
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14 (1)

NOW HINDUSTAN कोरबा और कटघोरा वनमंडल अंतर्गत तेंदूपत्ता संग्रहण का कार्य अब लगभग पूर्ण हो गया हैं। बताया जा रहा हैं की कोरबा व कटघोरा वन मंडल अंतर्गत 1.31 लाख मानक बोरा पत्ता संग्रहित किए जाने का लक्ष्य है। 23 दिन के भीतर दोनों वन मंडल में 1.08 लाख मानक बोरा पत्ता संग्रहित कर लिया गया है। बीते वर्ष की तुलना में यह 19 हजार 21 मानक बोरा अधिक है। पिछले चार दिन से सुबह धूप व शाम को वर्षा के बीच पत्ता तोड़ाई का काम चल रहा है। 728 में से 386 फड़ों में कार्य लगभग पूरा हो चुका है। पत्ते फड़ से गोदामों में संग्रहित होने लगे हैं।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (3)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11 (1)

हितग्राहियों के खाते में 48.34 करोड़ रुपए का भुगतान किया जा चुका है। तेंदूपत्ता की कीमत में इस बार हुई मूल्य वृद्धि के कारण पत्ता तोड़ाई को लेकर संग्राहकों में प्रतिस्पर्धा बनी हुई। संग्रहण के लिए पर्याप्त समय मिलने से लगभग आधे फड़ों में पत्तों की तोड़ाई पूर्णता की और हैं। पिछले कुछ सालों से संग्रहण के समय मौसम में बदलाव के साथ बारिश व तेज हवा से काम बाधित होता रहा लेकिन इस बार इस इसका असर कम रहा।

बताया जा रहा हैं की कोरबा वन मंडल अंतर्गत 38 समितियों में 280 फड़ बनाए गए हैं। यहां 53 हजार 200 मानक बोरा पत्तों के संग्रहण का लक्ष्य है। इसी तरह कटघोरा में 44 फड़ से पत्ता संग्रहण किया जा रहा है। यहां 78 हजार 500 मानक बोरा पत्तों के संग्रहण का लक्ष्य हैं। अभी तक की गई तोड़ाई पर गौर किया जाए तो कोरबा में 65 हजार 243 व कोरबा में 43 हजार 231 मानक बोरा तेंदूपत्ता संग्रहित कर लिया गया है। खास बात यह है कि हितग्राही जितनी अधिक मात्रा में पत्तों का संग्रहण करते हैं उन्हे बोनस राशि का उतना ही लाभ मिलता है। इस बार ग्राम विमलता के पत्ते सर्वाधिक कीमत में बिके हैं।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08
Share This Article