दंतैल के हमले से महिला की हुई मृत्यु, पति ने भागकर बचाई अपनी जान…..

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
1 Min Read

NOW HINDUSTAN कोरबा वन मंडल के श्याँग क्षेत्र में दंतैल हाथी के हमले से महिला की मृत्यु हो गयी हैं, वही पति ने भागकर अपनी जान बचाई। बताया जा रहा हैं की ग्राम बासिन से दंपत्ति धान बीज लेने ग्राम गिरारी जा रहे थे। जानकारी के अनुसार इससे पहले देर रात ऐलोंग से कलमी टिकरा पहुंचे दंतैल के बारे में किसी को जानकारी नहीं थी। जिसके कारण ग्रामीणों को सतर्क नहीं किया जा सका था। दंतैल हाथी के पहुंचने से दंपत्ति भी बेखबर थे।

उक्त घटित घटना के पश्चात आसपास क्षेत्र के ग्रामीणों में दहशत व्याप्त हैं। ग्राम बासीन की रहने मृतिका का नाम यादो बाई कंवर 50 वर्ष व पति का नाम वृक्ष राम कंवर, बताया जा रहा हैं। वन अधिकारी मौके पर आगे की कार्यवाही कर रहे हैं।

Share this Article

You cannot copy content of this page