ब्रेकिंग न्यूज़ :- खोलार नदी के रेल्वे पुल के पास एक बच्चे का शव पानी मे मिला …..

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
1 Min Read

NOW HINDUSTAN. Korba  जिले के कुसमुंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत प्रेम नगर के पास खोलार नदी में रेल्वे पुल के नीचे  दोपहर को एक बच्चे का शव दिखाई दिया। खबर मुहल्ले में आग की तरह फैल गई। स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और जीवित होने की उम्मीद में बच्चे को नदी से निकल कर किनारे पर ले आए पर उसकी सांसे उखड़ चुकी थी।

जैसे ही इसकी जानकारी  परिजनों की मिली उनका रो रो कर बुरा हाल हो गया। घटना की सूचना पर कुसमुंडा थाना प्रभारी रूपक शर्मा दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने बताया की बच्चे की मानसिक स्थिति कमजोर थी,नदी में नहाते वक्त वह डूब गया। पुलिस शव को विकास नगर अस्पताल प्राथमिक जांच हेतु ले आई। जहां डाक्टरों ने जांच उपरांत बच्चे को मृत होना बताया। पुलिस द्वारा मर्ग विवेचना कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मृत बच्चे का नाम संजय कुमार बताया जा रहा है। मृतक के पिता आनंद राम एसईसीएल डेलवाडीह में पदस्थ हैं। घटना के वक्त वे ड्यूटी में थे,उन्हे जानकारी दे दी गई है।

Share this Article

You cannot copy content of this page