NOW HINDUSTAN कोरबा जिलान्तर्गत ग्राम करतला के बस स्टैंड रामपुर मार्ग पर लगभग 50 मीटर की दूरी मे स्थित सरकारी कुआँ भारी वर्षा के कारण रात मे लगभग 2 बजे पूर्ण रूप से गिर गया, जिससे संभावना जताई जा रही हैं की यह आसपास के मकान को भी छतिग्रस्त कर सकता है।
जानकारी के अनुसार छतिग्रस्त कुआँ को तत्काल नही पाटा गया तो आसपास के मकान व पशु कुए मे गिर सकते है व जनहानि होने का खतरा हो सकता है। तहसीलदार करतला व जनपद पंचायत सीईओ सहित ग्राम पंचायत सरपंच/सचिव को सूचना देकर तत्काल छतिग्रस्त कुआ को पाटवाने निवेदन किया गया हैं ताकि कोई जनहानि न हो।

