अमरैय्या पारा के मुख्य मार्ग पर अतिक्रमण का आरोप, वार्डवासियों ने कार्रवाई की मांग को लेकर निगम का किया घेराव ……

Rajesh Kumar Mishra
2 Min Read

NOW HINDUSTAN. Korba. कोरबा। वार्ड क्रमांक 14 के अमरैय्या पारा के निवासियों ने मोहल्ले के मुख्य सार्वजनिक मार्ग पर कथित अवैध अतिक्रमण किए जाने को लेकर चिंता जताई है। वार्डवासियों ने जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी/छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के जिला अध्यक्ष को ज्ञापन सौंपकर सार्वजनिक रास्ते को अतिक्रमण मुक्त कराने में सहयोग की मांग की है।

वार्डवासियों का आरोप है कि मोहल्ले के मुख्य नवधा पंडाल मार्ग पर एक व्यक्ति द्वारा निजी मकान निर्माण के दौरान सड़क पर कॉलम खड़े किए जा रहे हैं, गड्ढे खोदे जा रहे हैं तथा दीवार का निर्माण किया जा रहा है। इससे सार्वजनिक मार्ग काफी संकरा हो गया है। रहवासियों के अनुसार इसी रास्ते से स्कूल बस, ट्रैक्टर, चारपहिया वाहन सहित आपातकालीन एंबुलेंस का आवागमन होता है। मार्ग संकरा होने से आवागमन में परेशानी के साथ दुर्घटना की आशंका भी बढ़ गई है।

ज्ञापन में बताया गया कि मामले की जानकारी स्थानीय पार्षद और नगर निगम प्रशासन को पूर्व में दी जा चुकी है तथा शिकायत भी दर्ज कराई गई है। इसके बावजूद निर्माण कार्य जारी रहने का आरोप लगाते हुए वार्डवासियों ने तत्काल कार्रवाई की मांग की है।
वार्डवासियों ने संस्था से मामले में हस्तक्षेप कर नगर निगम प्रशासन के समक्ष विषय उठाने तथा सार्वजनिक मार्ग को अतिक्रमण मुक्त कराने में सहयोग और मार्गदर्शन देने का आग्रह किया है। ज्ञापन के साथ पूर्व में नगर निगम को दी गई शिकायत की प्रति तथा मौके की तस्वीरें भी संलग्न की गई हैं।

सोमवार को बडी संख्या में वार्ड के लोग निगम कार्यालय का घेराव करने पहुचे और अपर आयुक्त को कार्यवाही की मांग ज्ञापन सौपा गया। जोहर छत्तीसगढ़ पार्टी के पदाधिकारियों ने बताया कि कार्यवाही की मांग की गई है। सड़क को सकरा किया जा रहा है। अस्वाशन पर घेराव को समाप्त किया गया है । पार्षद पर मिली भगत का आरोप भी लगया गया है।

इस मौके पर बड़ी संख्या में पार्टी के पदाधिकारियों के साथ वार्ड के लोग मौजूद रहे।

Share This Article