नगर पालिका परिषद दीपका में लगा समस्या निवारण शिविर , लोगों ने समस्याओं से कराया अवगत

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
1 Min Read

NOW HINDUSTAN korba  नगर पालिका परिषद दीपका द्वारा जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। आज बुधवार को वार्ड क्रमांक 10 और 11 में शिविर लगाया गया। इस दौरान वार्डवासियों ने समस्याओं को लेकर अधिकारीयों को अवगत कराया। इस शिविर में स्वास्थ्य विभाग की पूरी टीम, नगर पालिका परिषद की पूरी टीम उपस्थित रही।

- Advertisement -

उक्त कार्यक्रम में सभी वर्ग के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी समस्या के बारे में नगर पालिका के कर्मचारी एवं जनप्रतिनिधि को अवगत कराया। जिसमें मुख्य रूप से राशन कार्ड का वितरण, दारू भट्टी का स्थानांतरण, रोड नाली में ढक्कन ना होना, नाली की सफाई न होना, स्ट्रीट लाइट और जमीन अतिक्रमण के मुद्दे रहे।

इस कार्यक्रम में भाजपा नेता अभिषेक सिंह, वार्ड 11 पार्षद आशा देवी पंडित, भाजपा पिछड़ा वर्ग महिला नेत्री श्रीमती बुधवारा देवांगन, राम पुकार पंडित, संतोष सिंह, विकास सोनी, अजय पांडे, उमाशंकर सिंह, अवधेश मेहता, शशि भूषण सिंह, काजल सिंह, अमरिंदर सिंह एवं समस्त वार्डवासी ने अपनी समस्याओं से अवगत कराया।

Share this Article