कुसमुंडा में फिर चोर गिरोह सक्रिय पान दुकान को बनाया निशाना …..

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
1 Min Read

NOW HINDUSTAN कुसमुंडा पुलिस चौकी से महज थोड़ी दूरी पर चोरों ने एक दुकान को बनाया निशाना। गायत्री मंदिर चौक के पास शत्रुघ्न धीवर पान कोल्ड ड्रिंक एवं जनरल स्टोर को शुक्रवार की दरम्यानी रात चोर दुकान की सीट को तोड़कर अंदर घुस गए और दुकान में रखा सामान पान मसाला, दाल, घी तेल, साबुन , चीनी सहित 25 से30 हजार का सामान चोरी कर ले गए।

- Advertisement -

शनिवार सुबह शत्रुघ्न जब दुकान खोला तो बिखरा सामान देखकर उसके होश उड़ गए । उसने तत्काल इसकी शिकायत कुसमुंडा थाने में की पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए अज्ञात चोरों के पतासाजी  में जुट गई  है।

Share this Article