अंडर 14 क्रिकेट चयन प्रतियोगिता, 30 का हुआ सलेक्शन……

Rajesh Kumar Mishra
1 Min Read

NOW HINDUSTAN korba  एसईसीएल कोरबा के फुटबॉल ग्राउंड में कोरबा डिस्टिक क्रिकेट एसोसिएशन के द्वारा अंडर 14 क्रिकेट चयन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जहां बड़ी संख्या में बच्चों ने अपनी क्रिकेट की प्रतिभा का प्रदर्शन किया। सचिव कोरबा जिला क्रिकेट एसोसिएशन जीत सिंह ने बताया कि लगभग 84 बच्चों ने चयन प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। जिसमें से 30 बच्चों का चयन किया गया है। जिन्हें आगामी दिनों में क्रिकेट का प्रशिक्षण दिया जाएगा। ये बच्चे आगे रायपुर में होने वाले चयन प्रतियोगिता में शामिल होंगे।

Share This Article