NOW HINDUSTAN कोरबा जिले में लगातार हाथियों की मौजूदगी बनी हुई हैं। विभिन्न परिक्षेत्रों में हाथी की मौजूदगी ने वन विभाग की चिंता बढ़ा रखी है।
इसी बीच कोरबा वनमंडल अंतर्गत ग्राम फरसवानी से लगे हुए देवलापाठ क्षेत्र में एक हाथी के जलक्रीड़ा करने की वीडियो सामने आई है। पूरे मामले में वन विभाग ने ग्रामीण क्षेत्र में सतर्क रहने के भी सलाह जारी की है। वीडियो में देखा जा सकता है कि हाथी जल क्रीड़ा करते हुए नजर आया है, संभवतः अपने झुंड से बिछड़ कर अकेला हो गया होगा। मौके पर वन विभाग की टीम के साथ उरगा थाना के पुलिस पहुंचे हुए है।
- Advertisement -

