एक ही पेड़ पर युवक-युवती के शव फंदे पर मिले, अरेतरा गांव में सनसनी……

Rajesh Kumar Mishra
2 Min Read

NOW HINDUSTAN. Korba. कोरबा/लेमरू। लेमरू थाना क्षेत्र के ग्राम अरेतरा में 18 सितंबर की रात एक ही पेड़ पर युवक और युवती के शव फंदे पर मिलने से सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही लेमरू पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को नीचे उतरवाकर पंचनामा कार्रवाई शुरू की।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मृतकों की पहचान मुकेश यादव और पुनीता मझवार,  निवासी ग्राम अरेतरा के रूप में हुई है। एक ही स्थान पर दोनों के शव मिलने की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गए।

पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। आवश्यक कार्रवाई के बाद दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। फिलहाल दोनों की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है।

प्रेम संबंध की चर्चा, पुलिस ने नहीं की पुष्टि
घटना के बाद ग्रामीणों के बीच दोनों के बीच प्रेम संबंध होने की चर्चा भी सामने आ रही है, हालांकि पुलिस ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। दोनों ने यह कदम क्यों उठाया और घटना के पीछे वास्तविक वजह क्या थी, इसका खुलासा पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगा।
पुलिस परिजनों और ग्रामीणों से पूछताछ कर घटना से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जानकारी जुटा रही है। घटना के बाद दोनों परिवारों में शोक का माहौल है, वहीं अरेतरा गांव में भी मातम पसरा हुआ है।

Share This Article