NOW HINDUSTAN korba अंचल के आयुर्वेद सदन पंचकर्म चिकित्सालय टी.पी. नगर में पहुंचे बच्चों को पंचकर्म चिकित्सा विशेषज्ञ डॉ. मनीषा सिंह ने स्वर्ण बिन्दू प्राशन्न कराया। 03 अगस्त को प्रात: 10 बजे से दोपहर 2.00 बजे तक पूष्य नक्षत्र में बच्चों को स्वर्ण बिन्दू प्राशन्न कराया गया। डॉ. मनीषा सिंह ने मानसून में होने वाली बीमारियों एवं उनकी रोकथाम के उपाए भी अभिभावकों को बताए, ताकि बच्चे स्वस्थ रहें।
- Advertisement -
उन्होंने कहा कि मानसून में खान-पान पर विशेष ध्यान देना चाहिए और बच्चों को बरसात के पानी में भीगने से बचाएं। अभी गर्मी और बरसात के बीच पर्यावरण में उमस होने के कारण वायरल बुखार काफी तेजी से फैलता है, ऐसे में सावधानी बरतना जरूरी है। उन्होंने कहा कि हो सके तो पानी को उबाल कर पीएं, खाने-पीने की चीजें, खासकर फल एवं हरी सब्जियों को अच्छी तरह से गरम पानी में धोएं और उसके बाद ही उपयोग में लाएं। घर तथा परिसर में मच्छर को पनपने न दें और घर तथा परिसर को स्वच्छ रखें।
स्वर्ण बिन्दू रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में संजीवनी
डॉ. मनीषा सिंह ने स्वर्ण बिन्दू प्राशन्न कराए अभिभावकों को बताया कि शून्य से 16 साल के हर बच्चों को हर माह स्वर्ण बिन्दू प्राशन्न कराना चाहिए, इससे बच्चों में इम्युनिटी पॉवर बढ़ता है, साथ ही मस्तिष्क का विकास और शारीरिक विकास भी तेजी से होता है और स्वर्ण बिन्दू प्राशन्न कराने से बच्चों में रोग प्रतिरोधक क्षमता का विकास होता है और स्वस्थ रहता है। उन्होंने चिकित्सालय पहुंचे अभिभावकों से अपील भी की कि अधिक से अधिक लोगों को इसके बारे में बताएं, ताकि वे भी जागरूक हों और अपने बच्चों को स्वर्ण प्राशन्न कराने यहां पहुंचें।

