केंद्रीय रेल मंत्री के नाम स्टेशन प्रबंधक कोरबा को सौंपा ज्ञापन…..

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
3 Min Read

NOW HINDUSTAN korba  जिला कांग्रेस कमेटी कोरबा द्वारा यात्री ट्रेनों की नियमित चालान हेतु केंद्रीय रेल मंत्री के नाम स्टेशन प्रबंधक कोरबा को ज्ञापन सौंपा गया। महापौर राजकिशोर प्रसाद ने बताया कि छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली यात्री ट्रेनों को पिछले चार सालों से अचानक रद्द करने का सिलसिला चल पड़ा है। वर्तमान में भी 72 से अधिक ट्रेनों को राजनांदगांव कलमना रेलखंड के बीच तीसरी लाईन जोड़ने के नाम पर रद्द कर दिया गया है। खबर है 4 अगस्त से 19 अगस्त के बीच 72 यात्री ट्रेने प्रभावित रहेगी। रेलवे का यह कदम बेहद ही गैर जिम्मेदाराना और दुर्भाग्यपूर्ण है। ऐसे समय में जब देश का प्रमुख त्योहार रक्षाबंधन है, छत्तीसगढ़ का प्रमुख त्योहार हरेली है।

- Advertisement -

इस समय इतनी बड़ी संख्या में यात्री ट्रेनों को रद्द किया जाना रेल यात्रियों के ऊपर अत्याचार है। रेलवे को यदि मेंटेनेंस करना था तो इसके लिये काम की समय सारणी का ऐसा प्रबंध किया जाना चाहिये जिससे यात्री सुविधायें बाधित न हो।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सपना चौहान ने कहा कि पिछले चार वर्षों से देश की रेल सुविधाएं पूरी तरह बर्बाद हो चुकी है। यात्री ट्रेनों की बिना कारण बताये रद्द कर दिए जाने का फरमान जारी कर दिया जाता है। छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली सैकड़ो यात्री ट्रेनों को अनेको बार महीनो तक के लिए रद्द किया गया है। महीनो पहले यात्रा की योजना बना कर रिजर्वेशन करवाने वाले यात्री रेलवे की इस मनमानी से परेशान होते है। त्योहारों, छुट्टियों, शादी ब्याह के सीजनों मे रेल्वे बिना बताए, बिना कारण के यात्री ट्रेनों को रद्द कर देती है। रेलवे द्वारा ट्रेनों को रद्द किये जाने का कारण मेंटेनेंस बताया जाता है। जबकि उन्ही ट्रेको पर यात्री ट्रेनों से 50 गुना अधिक क्षमता की मालवाहक ट्रेनों को चलाया जाता है। छत्तीसगढ़ से निकलने वाले कोयले का परिवहन कर दूसरे प्रदेश को भेजने के लिए भी छत्तीसगढ़ की यात्री सुविधाओं को बाधित किया गया।

इस अवसर पर सुरेश सहगल, सुरेश अग्रवाल, रवि सिंह चंदेल, संतोष लांझेकर, राकेश पंकज, नारायण लाल कुर्रे, पंचराम निराला, यशवंत चौहान, ओमप्रकाश सिंह, खेल लाल, कुलदीप अहिरवार, सोनू सिंह, काशी नेताम, विजय ठाकुर, असरफ खान, निकील नेताम, लक्ष्मी प्रसाद सहित बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे।

Share this Article