जन समस्या निवारण पखवाड़ा के तहत टैगौर उद्यान टी.पी. नगर में शिविर का हुआ आयोजन, वार्ड पार्षद सुश्री ऋतु चौरसिया ने दिया अहम योगदान……

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
2 Min Read

NOW HINDUSTAN korba  नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग मंत्रालय व छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार 27 जुलाई से 10 अगस्त के मध्य “जनसंमस्या निवारण पखवाडा” का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें स्थानीय नगरीय निकायों द्वारा अपने क्षेत्र के नागरिकों की विभिन्न समस्याएं यथा नल कनेक्शन, राशन कार्ड, राष्ट्रीय परिवार सहायता, वृद्धा पेंशन, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, भवन निर्माण अनुज्ञाप्तियां, अनापत्ति प्रमाण पत्र, नामांतरण स्वरोजगार के प्रकरण तथा कई विविध छोटे-छोटे कार्य होते है जिनके शीघ्र निराकरण के लिए शिविर लगाया जा रहा है।
इसके साथ ही नल लिकेज, नलो में पानी न आना, नलियों / गलियों की सफाई, सार्वजनिक नलों के प्लेटफार्म से पानी बहना, कचरे की सफाई व परिवहन टूटी-फूटी नालियों का मरम्मत सड़कों के गडढ़े पाटना, स्ट्रीट लाईट के मरकरी/बत्य/टयूब का बंद रहना आदि भी समस्याएं भी है। इनका भी निराकरण किए जाने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को प्राप्त हुआ है।

- Advertisement -

उपरोक्त निर्देश के परिपालन में नगर पालिक निगम क्षेत्रांतर्गत स्थित समस्त वार्ड (वा.क. 01 से 59) में संलग्न सूची अनुसार “जनसमस्या निवारण पखवाडा” का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में 3 अगस्त को वार्ड क्रमांक 13 ट्रांसपोर्ट नगर स्थित टैगोर उद्यान में जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया जिसमें जोन के जोन कमिश्नर, नोडल अधिकारी एवं उप जोन प्रभारी, सहायक नोडल अधिकारी उपस्थित रहे।

वार्ड पार्षद सुश्री ऋतु चौरसिया भी शिविर में विशेष रूप से उपस्थित रहकर अपने वार्ड वासियों की मदद के लिए सक्रिय दिखाई दीं। उनके मार्गदर्शन और सहयोग के कारण किसी भी हितग्राही को इधर-उधर भटकना नही पड़ा और उनकी समस्याओं को उन्होंने तत्काल निराकरण करने का प्रयास किया। इस शिविर में बड़ी संख्या में वार्डवासियों ने शामिल होकर इसका लाभ उठाया। इस शिविर के सफल आयोजन के लिए वार्ड वासियों ने अपने पार्षद सुश्री ऋतु चौरसिया की मुक्त कंठ से प्रशंसा की।

Share this Article