NOW HINDUSTAN korba अंचल के नगर निगम पंप हाउस वार्ड में स्वामी आत्मानंद स्कूल के सामने कचरे का ढेर लगा हुआ है। गंदगी होने से आ रही दुर्गंध से छात्र और शिक्षक के साथ-साथ आसपास के रहने वाले और आने-जाने वालों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने बताया कि हर दिन यहां कचरा फैला रहता है़। वहीं पर पशु भी अपना डेरा जमाए बैठे रहते हैं। नगर निगम की ओर से एक दिन कचरा उठाने के बाद दूसरे दिन स्थिति जस की तस बन जाती हैं। बारिश का मौसम होने से कचरा पूर्णत: सड़ गल कर बदबू व दुर्गंध फैलाती हैं।
- Advertisement -
विद्यालय जाने वाले मार्ग में कचरा फैले रहने से छोटे बच्चों में डेंगू व संक्रामक बीमारियों का डर बना हुआ हैं। स्कूल के सामने ही पड़ा कचरा बच्चों के स्वास्थ्य के लिए हानिकारक साबित हो सकता है।स्कूल के मुख्य द्वार के सामने ही पानी भरने की वजह से कीचड़ की स्थिति निर्मित हो गई है। मुख्य मार्ग से विद्यालय पहुंचने वाली सड़क भी अत्यंत जर्जर स्थिति में है। जिस पर भी नगर निगम एवं एसईसीएल के अधिकारियों को ध्यान देना होगा।

