NOW HINDUSTAN korba जानकारी के अनुसार खेत में मवेशी के घुसने को लेकर हुए विवाद में एक चरवाहे ने ग्रामीण पर टांगी से हमला कर दिया। ग्रामीण के पीठ में गंभीर चोटें आई है। उसे अस्पताल में भर्ती किया गया है।
घटना पाली थाना अंतर्गत ग्राम कोडार के आश्रित मोहल्ला परसापानी की बताई जा रही है। गांव में रहने वाले ग्रामीण ने अपने खेत में मूंगफली का फसल लगाया है। खेत एक झोर से बिलासपुर जिले की सीमा प्रारंभ हो जाती है और वह क्षेत्र ग्राम छतौना बिलासपुर में आता है। छतौना का रहने वाला ग्रामीण मवेशियों को लेकर चराने के लिए निकला था। मवेशियों का झूंड खेत में घुस गया। इसे लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ। मामला इतना बढ़ गया कि चरवाहे ने ग्रामीण पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। घायल ग्रामीण को अस्पताल में भर्ती किया गया है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया हैं।
- Advertisement -

