श्री अग्रसेन कन्या महाविद्यालय में दीक्षारम्भ समारोह आयोजित….

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
2 Min Read

NOW HINDUSTAN korba उच्च शिक्षा विभाग छत्तीसगढ़ शासन के दिशा-निर्देश के परिपालन में श्री अग्रसेन कन्या महाविद्यालय कोरबा में दीक्षारम्भ समारोह का आयोजन किया गया।
जिसमें मुख्य अतिथि वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम मंत्री छत्तीसगढ़ शासन लखनलाल देवांगन, अग्रवाल सभा कोरबा अध्यक्ष राजेंद्र अग्रवाल, अग्रवाल सभा कोरबा सचिव गोपाल अग्रवाल, सुनील जैन अध्यक्ष, सचिव पवन अग्रवाल, कोषाध्यक्ष पुरुषोत्तम गुप्ता, जितेन्द्र अग्रवाल, श्रीमती भगवती अग्रवाल, श्रीमती सुमन अग्रवाल उपाध्यक्षगण, कीर्ति अग्रवाल जनसंपर्क प्रमुख, श्रीमती प्रतिभा अग्रवाल एवं श्रीमती शीतल बजाज कार्यकारिणी सदस्य श्री अग्रसेन शिक्षण समिति महाविद्यालय कोरबा उपस्थित रहे।

- Advertisement -

इस दीक्षारम्भ समारोह मे नव प्रवेशित छात्राओं सहित उनके अभिभावकगण भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत महाविद्यालय के प्राध्यापकों द्वारा समस्त छात्राओं को तिलक लगाकर एवं राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के एंबेसडर को तिलक सहित स्मृति स्वरूप पौधा देकर स्वागत किया गया। मंचीय कार्यक्रम में विभिन्न अतिथियों एवं महाविद्यालय के प्राचार्य द्वारा राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 संबंधित

उद्बोधन दिया गया। तत्पश्चात संकायवार संबंधित छात्राओं एवं अभिभावकों को राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 का क्रियान्वयन, उपयोगिता एवं सार्थकता के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी। छात्राओं एवं अभिभावकों के राष्ट्रीय शिक्षा नीति से संबंधित विभिन्न शंकाओं का भी निवारण भी किया गया।

इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. मनोज कुमार झा, महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापकगण, छात्राएं एवं उनके अभिभावक उपस्थित रहे। डोलामणी साहू राष्ट्रीय शिक्षा नीति समिति सदस्य का विशेष योगदान एवं कार्यक्रम का संचालन रुचिका कल्ला सहायक अध्यापक वाणिज्य एवं आभार प्रदर्शन डॉ. सर्वेश कुमार सिंह, राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 समन्यवक श्री अग्रसेन कन्या महाविद्यालय कोरबा द्वारा किया गया।

Share this Article