घर के पास स्थित कुएं से मिला पिता का शव, पुत्र गायब-जांच में जुटी पुलिस…….

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
1 Min Read

NOW HINDUSTAN  कोरबा जिले के पाली थाना क्षेत्र के ग्राम नुनेरा में चौक स्थित हाईस्कूल के पास रहने वाले भुवन नामक व्यक्ति का शव घर के पास स्थित कुएं से मिलने की खबर आम होते ही शोक मिश्रित सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया जिसमें मृतक के सिर पर चोट के निशान मिलने से मामला संदेहास्पद होकर हत्या की ओर इशारा कर रहा है। मृतक का पुत्र घर से गायब है, जिसकी तलाश की जा रही है।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार पाली पुलिस की सूचना पर कटघोरा एसडीओपी पंकज ठाकुर भी घटनास्थल पहुंचे और आवश्यक मार्गदर्शन दिया। पुलिस द्वारा मर्ग, पंचनामा की कार्रवाई बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। मृतक का पुत्र पुलिस की पकड़ में नहीं आ सका है। पुलिस ने कहा है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट होने उपरांत जांच की दिशा तय होगी व गति आएगी।

Share this Article