NOW HINDUSTAN korba कोरबा जिले में ध्वनि प्रदूषण रोकथाम हेतु कोरबा जिला पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन पर थाना/चौकी यातायात पुलिस द्वारा मोडिफाइड सायलेंसरो एवं प्रेशर हार्न के विरूद्ध एमवी एक्ट और धारा 106 बीएनएसएस के तहत् जप्ती की कार्यवाही अनवरत की जा रही है।
कोरबा पुलिस के द्वारा ध्वनि प्रदूषण वाली मोटरसाइकिलों के खिलाफ चलाई गई विशेष अभियान में कुल 10 नग साईलेंसरों एवं साथ में प्रेशर हॉर्न को पुलिस ने कब्जे में लिया।
- Advertisement -
पुलिस के द्वारा इसमें एमवी एक्ट की कार्यवाही की एवं 5000 रुपए का समन शुल्क लिया गया। इस कड़ी में वाहन चालको को समझाईश भी दी गयी। लगातार दो दिन से चल रही कार्यवाही में कोरबा पुलिस के द्वारा कुल 59 मॉडीफ़ाइड साइलेंसर और प्रेशर हॉर्न जप्त किया गया है। कोरबा पुलिस के द्वारा विभिन्न ऑटो पार्ट्स/ गैरेज दुकानों में भी रेड कार्यवाही की जा रही है और मॉडीफ़ाइड साइलेंसर और प्रेशर हॉर्न मिलने पर उनके ऊपर भी वैधानिक कार्यवाही की जायेगी।

