NOW HINDUSTAN korba कुसमुंडा क्षेत्र में सड़क पर बैठी आवारा मवेशियों से परेशानी बढ़ गई है । सड़कों पर आवारा पशुओं का जमावड़ा से आए दिन लोग दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं। कुसमुंडा से दीपिका जाने वाले सड़क पर आवारा पशुओं का जमावड़ा रहता है । जो नागरिकों को किसी बड़ी मुसीबत से काम नहीं है ।मुख्य मार्ग पर विचारण कर रहे पशुओं के कारण आए दिन दुर्घटनाएं घट रही है। इस प्रकार की स्थिति मुख्य मार्ग पर ही नहीं क्षेत्र के विभिन्न गली मोहल्ले में भी देखी जा सकती है। महिला और बच्चों को आने-जाने में डर बना रहता है की कभी भी कोई जानवर उन पर हमला न कर दे।
- Advertisement -
यहां बता दे की अधिकांश सड़के पहले से ही बहुत खराब है बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं ऊपर से सड़कों पर मवेशियों के बैठने से दुर्घटना का खतरा बना रहता है रात में ड्यूटी जाने वाले लोगों को बड़ी परेशानी मवेशियों के रास्ते में बैठने के कारण होती है चालक अपना नियंत्रण को बैठते हैं और फिर दुर्घटना होने में देरी नहीं लगती मोहल्ले में भी आवारा पशुओं का जमावड़ा । बारिश के दिनों में पशु मालिको द्वारा उन्हें छोड़ दिए जाता हैं । जो नागरिकों के सामने परेशानी खड़े कर रहे हैं अगर किसी के द्वारा उन्हें भगाने का प्रयास किया जाता है तो यह उग्र होकर सिग मारने के लिए दौड़ पढ़ते हैं इस प्रकार की स्थिति गली मोहल्ले आदि में देखी जा रही है निगम को चाहिए कि आवारा पशुओं का जमावड़ा जल्द हटाए नहीं तो बड़ी दुर्घटना घट सकती है।

