NOW HINDUSTAN. Korba जिले के हरदीबाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत एसईसीएल के खदान प्रभावित ग्राम भिलाईबाज़ार,रलिया में एक भटके हुए हाथी के आ जाने से दहशत फैल गई है।
- Advertisement -
बताया जा रहा है कि हाथी हरदीबाजार के रास्ते रलिया-सरईपाली नर्सरी होते हुए सुबह करीब 5:30 बजे क्षेत्र में देखा गया। गांव में हाथी के आने की जानकारी सुबह-सुबह कुछ बाइक सवार ग्रामीणों को हुई तो उसे खदेड़ने के लिए पीछे लग गए।
हाथी ग्राम रलिया के बाजार के पास बस्ती जाने वाले मुख्य मार्ग से गुजर रहा था कि उसका सामना मॉर्निंग वॉक पर निकली गायत्री राठौर 55 वर्ष से हो गया। हाथी को एकाएक सामने देखकर गायत्री जब तक संभाल पाती, हाथी ने उसे सूंड में उठाकर पटक दिया और आगे बढ़ गया। हार्डवेयर दुकान के संचालक रामचंद्र राठौर की भाभी हैं गायत्री राठौर जिन्हें उपचार हेतु कोरबा लाया गया है। हाथी को देखने व खदेड़ने के लिए ग्रामीण उसके पीछे जा रहे हैं।

