NOW HINDUSTAN korba कुसमुंडा क्षेत्र में विचरण कर रहे दंतैल हाथी ने फिर दो महिलाओं को मौत के घाट उतार दिया है । जानकारी के मुताबिक ग्राम खोडरी से लगे ग्राम खैरभवना मार्ग से गुजरते समय हाथी ने 2 महिलाओं को तब अपनी चपेट में लिया जब ये दोनों महिलाएं अपना घर छोडक़र संभावित खतरे से बचने के लिए दूसरी तरफ जा रहीं थीं। इन दोनों महिलाओं का घर मिट्टी का है और इन्हें लगा कि हाथी उनके घर को तोड़ देगा तो सुरक्षित स्थान पर जाने की कोशिश में भागते समय सामना दंतैल से हो गया और दोनों को हाथी ने मौत के घाट उतार दिया।
- Advertisement -
समाचार लिखे जाने तक हाथी सरईसिंगार से तरदा के मध्य जाते देखा गया है। इस बीच यह भी जानकारी आम हुई है कि ग्राम बाता बिरदा की तरफ से 3 और हाथी आते देखे गए हैं। ग्रामीणों में हाहाकार मचा हुआ है। लोग अपनी जान बचाने के लिए पक्के मकानों की छत और सुरक्षित स्थानों की तलाश में लगे हुए हैं।


