मूसलाधर बारिश में में बह गई सड़क,ग्रामो का टूटा संपर्क

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
1 Min Read

NOW HINDUSTAN.  कोरबा जिले में मूसलाधार बारिश के कारण शहर से लेकर गांव तक अनेक इलाके जलमग्न हो गए हैं। जल भराव के कारण जहां हालात असामान्य हुए हैं, तो वहीं ग्रामीण मैं भी समस्याएं बढ़ी हैं। एक सड़क के कट कर बह जाने के कारण लोगों का संपर्क टूट गया है।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार कोरबा जिले के करतला विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत ढोढातराई में बने पुलिया के साथ वॉल का निर्माण कराया गया था, तेज बारिश के कारण वॉल के बगल से पानी के तेज बहाव से सड़क कटती चली गई और बड़ा हिस्सा पानी में बह गया। इसके कारण ढोढातराई ग्राम का अन्य ग्राम जामपानी, छातापाठ, लबेद, सुपातराई आदि ग्रामो से संपर्क टूट गया है।

Share this Article