NOW HINDUSTAN कोरबा जिले में हो रही लगातार बारिश से कोरबा जनपद अंतर्गत ग्राम पंचायत बेला मार्ग पर बनी नवनिर्मित सड़क एवं पुलिया के पास की सड़क दयनीय हो चुकी है। बारिश के चलते पुलिया का कुछ हिस्सा भी धंस गया है। जिसके कारण राहगीरों का आवागमन अवरुद्ध है।
- Advertisement -
जाकारी के अनुसार पिछले वर्ष ही ग्राम खेतार (गहनिया) सड़क चौड़ीकरण के दौरान नई पुलिया का निर्माण कराया गया। लेकिन लगातार बरसात में पुलिया का कुछ हिस्सा धंस गया है। सिर्फ मिट्टी डालकर कोरम पूरा कर दिया गया। जिसके कारण बारिश के बाद पुलिया के पास का मार्ग धंस गया है। जिससे ग्रामीणों में आक्रोश देखा जा रहा हैं।