सब स्टेशन के गलत निर्माण का आम जनता और जनप्रतिनिधियों ने किया विरोध……

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
2 Min Read

NOW HINDUSTAN korba जिले के लिए सभी दिशाओं में यात्री बस का सुचारू रूप से परिचालन हो इसके उद्देश्य से तत्कालीन महापौर लखन लाल देवांगन द्वारा उपनगरीय क्षेत्र दर्री में सर्व सुविधा युक्त बस स्टेंड का निर्माण किए जाने हेतु तत्कालीन मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह से पत्राचार कर मांग रखी थी।

- Advertisement -

जिसके पश्चात सरदार वल्लभ भाई पटेल नगर में बस स्टेंड का निर्माण किया गया था। मुख्यमंत्री रमन सिंह के करकमलो से इसका लोकार्पण भी हुआ इसका उपयोग धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम खेल खुद के लिए किया जाने लगा।

वही सरदार वल्लभ भाई पटेल नगर में 132 केवी सब स्टेशन निर्माण की मांग को देखते हुए इस इलाके में इसकी स्वीकृति भी मिल गई । जहां तय स्थान पर सब स्टेशन का निर्माण किया जाना था वहा न कराकर आम जनता और जनप्रतिनिधियों के विरोध के बावजूद सब स्टेशन का निर्माण प्रतिक्षा बस स्टेंड के मुख्य द्वार के सामने करा दिया गया।

जिसमे पूरी लापरवाही निर्माण एजेंसी और सहायक अभियंता नितिन विश्वकर्मा की है । इनके द्वारा सब स्टेशन का निर्माण जानबूझ कर तय स्थान से दूसरे स्थान पर कराया गया। वही इस सब स्टेशन के निर्माण से धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम करने वाले समिति और स्थानीय नागरिकों में जमकर आक्रोश है।

गौरतलब है की बिजली की मांग को देखते हुए यदि सब स्टेशन का एक्सटेंशन की आवश्यकता पड़ी तो भी उक्त जगह अब कोई रिक्त स्थान भी नही बचा । ऐसे में भौगोलिक दृष्टि से भी यह निर्माण गलत प्रतीत होता है। जिसको लेकर पूर्व दर्री मंडल अध्यक्ष व पूर्व नगर निगम एल्डरमैन नीरज शर्मा ने आपत्ति जताते हुए दर्री थाना में लिखित आवेदन देकर जांच और कार्यवाही की मांग की है।

Share this Article