व्यस्तम भरे जीवन में दोस्तों के लिए समय जरुर निकालें, पॉम मॉल में आयोजित “तेरा यार हू मै” कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में शामिल हुए नरेंद्र देवांगन…….

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
1 Min Read

NOW HINDUSTAN.     कोरबा अंचल के पॉम मॉल में आयोजित “तेरा यार हू मै” सीजन 5 के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में वॉर्ड क्रमांक 16 के पार्षद नरेंद्र देवांगन शामिल हुए।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि नरेंद्र देवांगन ने कहा की मित्रता दिवस पर इस तरह के सार्वजनिक कार्यक्रम होते रहने चाहिए, आज भागमभाग भरी जीवन में दोस्तों को एक दूसरेसे मिल नहीं पाते हैं। व्यवस्तम जिंदगी में दोस्ती सिर्फ सोशल मीडिया तक ही सीमित नहीं रहनी चाहिए। जब समय मिले आपस में समय जरुर व्यतित करे, दोस्ती सिर्फ एक मनोरंजन का विकल्प नहीं होना चाहिए, दोस्ती में हर सुख दुःख में शामिल होते हुए उम्रभर निभानी चाहिए। पार्षद नरेंद्र देवांगन ने कहा की इस तरह के आयोजन होते रहने चाहिए।

- Advertisement -

इस अवसर पर डांस और संगीत का रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम में रामकुमार राठौर, मनोज यादव, मुकुंद सिंह कंवर, वैभव शर्मा, नरेन्द्र गोस्वामी, गणेश महंत, शिवम सेवन समेत अधिक संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Share this Article