पुलिस अधिकारी के घर से सोने-चांदी के गहनों सहित लाखों रुपए के सामान की हुई चोरी…..

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
2 Min Read

NOW HINDUSTAN korba  जिले में चोरों ने पुलिस अधिकारी के घर को ही अपना निशाना बना लिया। चोरों ने पुलिस को एक बड़ी चुनौती दी है, कोरबा सिटी कोतवाली के पीछे अग्रोहा मार्ग पर एक पुलिस अधिकारी का निवास है। जहां चोरों ने घर में रखें सोने-चांदी के गहनों सहित लाखों रुपए के सामान की चोरी कर ली।
जानकारी के अनुसार कोरबा सिटी कोतवाली के पीछे अग्रोहा मार्ग पर एक पुलिस अधिकारी का परिवार निवास करता है, पुलिस अधिकारी का दूसरा जिले में पद स्थापना है। उक्त घर पर उसका भाई अपने परिवार के साथ रहता है। बताया जा रहा हैं की पूरा परिवार 2 दिन के लिए बाहर घूमने के लिए गया हुआ था। इसी बात का फायदा उठाकर चोर उनके घर में घुसे और चोरी की घटना को अंजाम दिया।

- Advertisement -

परिवार जब घूमकर वापस आया, तब घर में चोरी का पता चला। इसके बाद तुरंत उन्होंने सिटी कोतवाली पुलिस को घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की। घर में लगे सीसीटीवी कैमरा डीवीआर सहित घर से नगदी रकम और सोने-चांदी के लाखों का सामान गायब है। डॉग स्क्वॉड ने भी घटनास्थल की जांच की। फिलहाल संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है।

पुलिस आसपास के लोगों से भी पूछताछ कर रही है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है, ताकि आरोपियों का पता लगाया जा सके। आशंका है कि चोर कोई जानने वाला हो सकता है, जिसे ये पता था कि परिवार घूमने के लिए गया है और घर में कोई नहीं है।

Share this Article