NOW HINDUSTAN korba कहते हैं दिया तले ही अंधेरा होता है यह तो साफ-साफ दिखाई दे रहा है हम बात कर रहे हैं कोरबा जिले की जहां कई क्षेत्र ऐसे हैं जहां एक बार अगर बत्ती गुल हो जाए तो आने में कई दिन लग जाते हैं । ऐसी ही एक शिकायत ग्राम पंचायत धनरास में देखने को मिला । जहां विगत 7 दिनों से ट्रांसफार्मर खराब पड़ा हुआ है । लेकिन उसे सुधारने के लिए कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है लगभग डेढ़ सौ परिवार अंधेरे में जीने को मजबूर है ।
बारिश के दिनों में जहरीले जीव जंतुओं का भी खतरा बना रहता है। कई बार इसको लेकर बस्ती के लोगों ने अपनी शिकायत की लेकिन किसी ने भी उनकी शिकायतों पर ध्यान नहीं दिया जबकि धनरास जिला पंचायत अध्यक्ष एवं जनपद पंचायत उपाध्यक्ष का गृह ग्राम है दोनों ही इसी गांव से निकालकर क्षेत्र में राजनीति कर रहे हैं।
अब देखने वाली बात ही होगी कि विद्युत मंडल की नींद कब टूटती है और गांव की बिजली वापस आती है।

