NOW HINDUSTAN korba एसईसीएल कुसमुंडा परियोजना में श्रमिक संगठन बीएमएस एवं एचएमएस के कार्यकर्ताओं के बीच सदस्यता पर्ची को लेकर विवाद उत्पन्न हो गया। जिसमें दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट की जानकारी सामने आई है । दोनों ही पक्षों ने इस मामले को लेकर एसईसीएल प्रबंधन और कुसमुंडा थाने में शिकायत दर्ज कराई है । इस मारपीट की घटना में सबसे ज्यादा छोटे धीरेंद्र कुमार पटेल को आई है जिसे उपचार के लिए अपोलो हॉस्पिटल बिलासपुर में भर्ती कराया गया था।
- Advertisement -


अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद धीरेंद्र कुमार पटेल ने आरोप लगाए कि अभी तक ना तो थाने से ही कोई कार्रवाई हुई है और ना ही सीसीएल प्रबंधन कुछ भी कार्यवाही करने को तैयार है। घटना की जानकारी देते हुए धीरेंद्र पटेल ने कहा कि उसे झूठा फसाया जा रहा है जबकि उसके साथ जानबूझकर मारपीट की गई है। जबकि वो वंहा सदस्यों की पर्ची जमा करने पहुचा था। धीरेन्द्र अपने साथ हुई घटना की जानकारी मीडिया को दी ।

