एनसीसी कैडेट्स ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा की करी साफ-सफाई तथा रंग-रोगन कोरबा…..

Rajesh Kumar Mishra
1 Min Read

NOW HINDUSTAN korba कोरबा अंचल के सुभाष चौक पर स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा एवं अन्य स्वतंत्रता सेनानियों की प्रतिमाओं का साफ-सफाई तथा रंग-रोगन का कार्य एक सीजी बटालियन एनसीसी के कैडेट्स ने किया।

एनसीसी के कैडेट्स में देश प्रेम का जज्बा एवं देश के लिए कुछ भी कर गुजरने की ललक देखने को मिलती है। पूरे देश सहित कोरबा में स्वतंत्रता दिवस की तैयारी चल रही है। इसी संदर्भ में कोरबा के एनसीसी कैडेट्स के द्वारा सुभाष चौक पर स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा कि साफ-सफाई की गई एवं पास में ही रंग-रोगन किया।

Share This Article