हर घर तिरंगा झंडा लगाने का संदेश लेकर दीपका में निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा……

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
2 Min Read

NOW HINDUSTAN. Korba आजादी के अमृत महोत्सव व भारतवर्ष में 78 वां स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हर घर तिरंगा अभियान के तहत भारतीय जनता पार्टी दीपका मंडल में तिरंगा यात्रा निकल गई कार्यक्रम में जिले के महामंत्री भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला कोरबा भाजपा नेता दीपक जायसवाल सम्मिलित हुए। यह यात्रा बजरंग चौक दीपका से पाली रोड होते हुए कटघोरा रोड दीपका में विश्राम हुई।

- Advertisement -

भाजपा नेता दीपक जायसवाल ने इस अवसर पर संदेश दिया कि आजादी के अमृत महोत्सव प्रदेश एवं देश भर में यह भव्य तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है निश्चित तौर पर यह हर्षोल्लास का विषय है भारत के राष्ट्रीय ध्वज देश के स्वाभिमान का प्रतीक है आज पूरा देश तिरंगा झंडा को लेकर देश की एकता और अखंडता को आगे बढ़ने पर जोर दे रही है मोदी जी के नेतृत्व में देश तेजी के साथ आगे बढ़ रहा है पूरे देशवासियों को एकजुट होने की आवश्यकता है जिससे यह देश अपने

परम वैभव पर अग्रसर हो भारत पुनः विश्व गुरु बने इसी संकल्प के साथ इस तिरंगा यात्रा अभियान के तहत घर-घर तिरंगा लगावे। इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक प्रेमचंद पटेल की गरिमामय उपस्थिति रही साथ ही राज्य खाद्य आयोग के पूर्व अध्यक्ष ज्योति नंद दुबे मंडल अध्यक्ष सूर्य प्रकाश शर्मा पार्षद अनूप यादव बजरंग लाल पटवा स्वर्णकार सर पार्षद पति राम पुकार पूर्व मंडल अध्यक्ष द्वारिका शर्मा सतीश उत्तम दुबे मनोज दुबे विधायक प्रतिनिधि बकुल मुकेश जायसवाल पार्षद संगीता साहू बुधवारा देवांगन कुसुम लता केवट पार्षद अरूनीश तिवारी ज्योति तिवारी राजू प्रजापति धरम तिवारी सुजीत सिंह सहित सैकड़ो से अधिक कार्यकर्ता एवं आम जनमानस उपस्थित रहे।

Share this Article