चैतमा ओवरब्रिज के डिवाइडर से टकराकर पलटी बोलेरो-तीन घायल,महामाया मंदिर से कोरबा लौटते समय हुआ हादसा…..

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
1 Min Read

NOW HINDUSTAN korba   बिलासपुर-कटघोरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर डिवाइडर से टकराकर बोलेरो पलट गई। घटना में चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं उसमें सवार दो लोगों को हल्की चोट पहुंची। घटना चैतमा ओवरब्रिज पर घटित हुई। बताया जा रहा हैं की बोलेरो एसईसीएल मानिकपुर में नियोजित है, जिसे मानिकपुर चौकी में पेट्रोलिंग कार्य में लगाया जाता है। उक्त बोलेरो में दो लोगों को लेकर चालक रतनपुर स्थित महामाया मंदिर गया था, जहां सावन सोमवार की पूजा करने के बाद तड़के वे कोरबा लौट रहे थे।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार चैतमा ओवरब्रिज से गुजरते समय चालक को झपकी आने से बोलेरो बेकाबू होकर डिवाइडर से टकराकर बीच सड़क में पलट गई। घटना में बोलेरो क्षतिग्रस्त हो गई और चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं अन्य दो लोगों को हल्की चोट लगी। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची। घायलों को वाहन से बाहर निकालकर पाली अस्पताल पहुंचाया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद चालक की गंभीर हालत देखते हुए उसे सिम्स बिलासपुर रेफर कर दिया। मामले में चैतमा पुलिस ने चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

Share this Article