लेमरू एलीफेंट रिजर्व में सुविधाएं और क्षेत्र बढ़ाने का होगा प्रयास : कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल….

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
2 Min Read

NOW HINDUSTAN   कोरबा जिलान्तर्गत कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल का कहना है कि लेमरू एलीफेंट रिजर्व का क्षेत्र बढ़ाने की पहल की जाएगी। लोगों में नगरुकता से ही हाथियों की वजह से हो रहे नुकसान को कम किया जा सकता है। रिजर्व के लिए नया सेटअप और सुविधा देते जल्द ही मुख्यमंत्री और वन मंत्री के समक्ष मांग रखेंगे।

- Advertisement -

उक्त कथन विधायक ने कटघोरा वन मंडल कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित एक कार्यक्रम में कही। मुख्य अतिथि श्री पटेल ने कहा कि हाथियों का दायरा लगातार बढ़ रहा है। पिछले सप्ताह क्षेत्र की 3 महिलाओं को झुंड से अलग हुए हाथी ने मार डाला। यह दुखद है। वन अमला लगातार हाथियों की निगरानी कर रहा है। अब हमें इनके बीच ही रहना सीखना होगा। औद्योगिक विकास की वजह से जंगल कम हो रहे हैं। इस वजह से हाथी आबादी क्षेत्र में पहुंच रहे हैं। हाथियों का संरक्षण भी जरूरी है।

एसडीओ संजय त्रिसाठी ने कहा कि हाथियों की निगरानी और जागरूकता के लिए जनप्रतिनिधि भी आगे आएं। लोगों के बीच सामंजस्य बनाने जनप्रतिनिधियों की सबसे अधिक जरूरत है। हाथी कई सौ साल पहले यहां रहते थे। इसी वजह से फिर से हाथी यहां लंबे समय तक रुक रहे हैं। पर्यावरण की सुरक्षा के लिए वन्य प्राणियों की जरूरत है। उन्होंने कार्यक्रम में भाग लेने के लिए सभी का आभार भी जताया।

भाजपा मंडल अध्यक्ष धनु दुबे ने भी हाथी के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी। इस मौके पर पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष पवन अग्रवाल, अजय धनंदिया, रेंजर अशोक मंत्रेवार, अभिषेक दुबे, दिनेश कुरें के साथ अधिकारी/कर्मचारी मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन संतोष कुमार रात्रे ने किया।

Share this Article