जिले में अब तक 1305 लोगों के विरुद्ध 185 एम वी एक्ट के तहत की गयी कार्यवाही , 97,59,400/- रुपए समन शुल्क किया गया वसूल……

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
3 Min Read

NOW HINDUSTAN korba.  यातायात दुर्घटनाओं को देखते हुए कोरबा पुलिस के द्वारा अवैध मादक पदार्थ का सेवन कर वाहन चलाने वालों पर लगातार कार्यवाही की जा रही है। कोरबा जिला पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर बढ़ते यातायात दुर्घटनाओं को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यूबीएस चौहान एवं नेहा वर्मा के पर्यवेक्षण में जिले के सभी राजपत्रित अधिकारी थाना/चौकी को विशेष अभियान चलाकर ज़िले के मुख्य मार्ग, चौक-चौराहों पर पेट्रोलिंग किया जा रहा है और अवैध मादक पदार्थ का सेवन कर वाहन चलाने वालों के विरुद्ध 185 मोटर व्हीकल एक्ट की कार्यवाही की जा रही है।

- Advertisement -

इस अभियान के तहत अब तक जिले में शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों के विरूद्ध सख्ती से कार्यवाही करते हुए कुल 1305 लोगों के विरुद्ध 185 एम वी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है। ज्ञात हो कि वर्ष 2022 में पूरे साल का आँकड़ा 529 था और वर्ष 2023 में मात्र 265, परन्तु इस अब तक पिछले वर्षों की तुलना में क्रमशः 300% और 392% अधिक कार्यवाही कर ली गई है। अवैध मादक पदार्थ का सेवन कर वाहन चलाने वालो को न्यायलय प्रस्तुत कर प्रत्येक प्रकरण में 10000 सम्मन शुल्क जमा कराया गया है। जिससे अभी तक 97,59,400/- रुपए शुल्क जमा कराया गया है। शेष में कार्यवाही लंबित है।

पुलिस के अधिकारी एवं कर्मचारियों के द्वारा पेट्रोलिंग कर पेट्रोलिंग के दौरान मुख्य चौक-चौराहा एवं भीड़भाड़ वाले इलाकों में जाकर पेट्रोलिंग किया गया तथा गलत तरीके से वाहन चलाने वाले एवं अवैध मादक पदार्थ का सेवन कर वाहन चलाने वालों के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया। ब्रेथ एनालाइजर के माध्यम से पूरे कोरबा जिले के सभी थाना क्षेत्र में कार्यवाही किया गया, लगातार हो रहे दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए यह विशेष अभियान को चलाया गया, अभियान के तहत दो पहिया वाहन, चार पहिया वाहन, पिकअप ट्रक एवं ट्रेलर की जांच की गयी और उन्हें अवैध मादक पदार्थ का सेवन कर वाहन न चलाने और ना ही अपने करीबियों को नशे की हालत में वाहन न चलाने देने उनको समझाया गया एवं हिदायत भी दिया गया।

Share this Article