भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने सतरंगा में निकाली तिरंगा यात्रा, किया गया तिरंगा वितरण..हर घर तिरंगा अभियान को दी गई गति…..

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
1 Min Read

NOW HINDUSTAN korba देश के 78 वे स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पूरे देश में अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। जिसके तहत कोरबा जिले में भी हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में भाजपा अलसंख्यक मोर्चा कोरबा ने उक्त अभियान में गति प्रदान करते हुए कोरबा जनपद अंतर्गत ग्राम पंचायत सतरंगा में अल्पसंख्यक मोर्चा ने घर घर तिरंगा वितरण किया। एवं स्कूल में छात्र छात्राओ को तिरंगा वितरण किया गया।

- Advertisement -

इसके साथ ही बच्चों ने स्कूल परिसर से तिरंगा यात्रा भी निकाली गई। इस अवसर पर मुख्य रूप से भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष मो. ताज सिद्दीकी, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा उपाध्यक्ष कोरबा सैदर खान, गढ़ मण्डल अध्यक्ष धन सिंह कंवर समेत विद्यालय के प्राचार्य अनुराग सिंह चंदेल, शिक्षक गण समेत छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

Share this Article