NOW HINDUSTAN कोरबा पश्चिम बंगाल में महिला डॉक्टर के साथ हुई हैवानियत को लेकर आज पूरा देश आक्रोशित नजर आ रहा है किसी कड़ी में भाजपा प्रदेश महिला मोर्चा की आवाहन में जिला भाजपा महिला मोर्चा द्वारा घंटाघर से सुभाष चौक तक कैंडल मार्च निकाला गया और दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की गई। भाजपा नेत्रियों ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि सरकार को ऐसे दोषियों को नहीं बचाना चाहिए साथ ही पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से भी कड़ी कार्रवाई की मांग की गई।
- Advertisement -
इस मौके पर भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष वैशाली रतनपरखी, पार्षद रितु चौरसिया ,ज्योति वर्मा, संजू देवी राजपूत, समेत बड़ी संख्या में महिला मोर्चा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।


