ट्रक ड्राइवरों से लूटपाट करने वाले बबली गैंग का एक और कथित आरोपी गिरफ्तार…..

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
1 Min Read

NOW HINDUSTAN.  कोरबा जिला पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी द्वारा अवैध गतिविधियों एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही के संबंध में दिये गये निर्देशों के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यू.बी.एस चौहान, नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा भूषण एक्का के मार्गदर्शन पर ट्रक ड्राइवरों से हथियार दिखाकर लूटपाट करने वाले बबली गैंग के कथित फरार आरोपी को पकड़ने में सफलता मिली है। प्रार्थी ट्रक ड्राइवर मनीष कुमार यादव पिता इंद्ल राम यादव उम्र 23 वर्ष सदगुरु ट्रांसपोर्ट कोरबा द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि 15 जून को सायं 5:30 बजे अज्ञात लोगों के द्वारा चाकू दिखाकर प्रार्थी का मोबाइल एवं नगदी रक़म लूट कर ले गये है।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार चौकी प्रभारी मानिकपुर प्रेमचंद साहू के नेतृत्व में बबली गैंग के 02 कथित आरोपियों को गिरफ्तार कर उन्हें जेल भेज दिया गया था, उक्त प्रकरण का एक कथित आरोपी फरार हो गया था, जिसे मुखबिर सूचना के आधार पर 16 अगस्त को गिरफ्तार किया गया है, जिसे न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।
उक्त आरोपी को पकड़ने में प्रधान आरक्षक अवधेश यादव तथा आरक्षक हितेश राव का विशेष योगदान रहा।

Share this Article