भारत के संविधान की प्रतिज्ञा लेकर संविधान यात्रा निकाली ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कोरबा ने

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
1 Min Read

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की तस्वीर और राष्ट्रीय ध्वज के साथ निकाली यात्रा
NOW HINDUSTAN कोरबा  प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कोरबा के तत्वाधान में मुड़ापार बस्ती में भारत के संविधान की प्रतिज्ञा लेकर सविधान यात्रा निकाली गई। जहां नगर निगम महापौर राजकिशोर प्रसाद ने उपस्थितजनों को भारतीय संविधान की प्रतिज्ञा दिलवाई। इसी के साथ वार्ड 26 मुड़ापार में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की तस्वीर और राष्ट्रीय ध्वज के साथ यात्रा निकाली गई।

- Advertisement -

इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सपना चौहान ने कहा कि यह यात्रा हमें अपने देश की प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझाता है और एक देश प्रिय नागरिक बनने के लिए प्रेरित करता है। संविधान के मूल्यों को अपने जीवन में उतारने के लिए और एक बेहतर भविष्य के लिए काम करने की प्रेरणा देता है।

इस यात्रा में पूर्व पार्षद डॉ. गोपाल कुर्रे, वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री आंगन बाई, संजीदा बेगम, गुलाब बाई, राजकुमारी साहू, टिकेश साहू, सरिता राज, नीता गोंड, निक्की अभिषेक गोयल, ज्योति सिंह, पूर्णिमा राज, अमन सिंह ठाकुर, एम. साहिद, सुकलाल सहित अनेकों कार्यकर्ता शामिल हुए। उक्त समस्त जानकारी प्रवक्ता जिला कांग्रेस कमेटी कोरबा सुरेश कुमार अग्रवाल ने दी।

Share this Article