अवैध रूप से कच्ची महुआ शराब बिक्री करने वालों के खिलाफ लगातार कार्यवाही जारी,01 कथित आरोपी गिरफ्तार….

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
1 Min Read

कथित आरोपिया के कब्जे से 5-5 लीटर क्षमता के दो प्लास्टिक जरीकेन में 08 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद

- Advertisement -

NOW HINDUSTAN  कोरबा जिला पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोरबा यू.बी.एस. चौहान, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीमति नेहा वर्मा, नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा बेनेडिक्ट मिंज द्वारा अवैध शराब पर प्रभावी कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है। वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी लेमरू के नेतृत्व में लेमरू क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री करने वालों पर लगातार कार्यवाही की जा रही है।

इसी तारतम्य में 16 अगस्त को मुखबीर सूचनामिली कि ग्राम अरेतरा निवासी महिला अवैध रूप से महुआ शराब रखकर विक्रय कर रही है। सूचना पर हमराह स्टॉफ एवं गवाहों को साथ लेकर मौके पर जाकर रेड कार्यवाही करने पर कथित आरोपिया अपने घर के सामने में कच्ची महुआ शराब विक्रय करते मिली। जिसके कब्जे से चार अलग-अलग 5-5 लीटर जरीकेन में भरा कुल 08 लीटर हाथ भट्टी की बनी कच्ची महुआ शराब को बरामद कर जप्त किया गया।

उसका कृत्य धारा सदर का अपराध घटित करना पाये जाने से आरोपिया के विरूद्ध अपराध क्रमांक 51/2024 धारा 34(2) आबकारी अधिनियम कायम कर उसको गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

Share this Article