NOW HINDUSTAN korba. कोरबा जिलान्तर्गत ग्राम रलिया में विगत दिनों हाथी से गायत्री देवी राठौर की मृत्यु हो गई थी। जो की ग्राम रलिया के व्यावसायिक रामचरण राठौर के भाभी एवं अमित राठौर के माता थी एवं एक आंगन बाड़ी कार्यकर्ता थी। मृतक के परिवार से दुख के घड़ी में दुख व्यक्त करनेउनके निवास स्थान पर छत्तीसगढ़ शासन के नेता प्रतिपक्ष डॉ चरणदास महंत पहुंचे। उनके साथ पूर्व राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, पूर्व विधायक राज्य मंत्री पुरुषोत्तम कंवर एवं महिला कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष श्रीमती प्रभा सिंह तंवर के द्वारा हाथी प्रभावित मृतक के परिवार से भेंट कर दुख व्यक्त कर ढांढस बांधा। इस दौरान कांग्रेस के और अन्य कार्यकर्ता ग्रामीणजन उपस्थित रहे।