जिलाधीश के बंग्ला में निकला नाग हो सकती थी बड़ी दुर्घटना अविनाश यादव ने किया नाग का सफल रेस्क्यू….

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
1 Min Read

NOW HINDUSTAN कोरबा के जिलाधीश के बंगले में उस वक्त हड़कंप मच गई जब वहां काम कर रहे व्यक्ति ने एक जहरीला नाग को फन फैलाए देखा देखने के बाद वह काफी घबरा गया और वहां उपस्थित अधिकारियों को इसकी सूचना दी सूचना मिलते ही अधिकारी ने आर सी आर एस संस्था के अध्यक्ष अविनाश यादव को फोन करके जानकारी दी ।

- Advertisement -

अविनाश यादव ने देरी न करते हुए तत्काल कलेक्टर बंगले पहुंचकर देखा कि वहां एक नाग फन फ़ैलाये बैठा हुआ था अविनाश यादव ने वहां काम कर रहे लोगों को शांत किया और उसके बाद नाग का सफल रेस्क्यू किया और उसे उसके प्राकृतिक आवास में रिलीज कर दिया ।

कोरबा में आए दिन इस तरीके की घटना आम हो गई है लोगों को बारिश के मौसम में हमेशा सावधान रहने की जरूरत है जिससे कि किसी भी प्रकार की अनहोनी से बचा जा सके!

Share this Article