NOW HINDUSTAN korba. बलौदाबाजार हिंसा के मामले में शनिवार को भिलाई के विधायक देवेंद्र यादव को पुलिस गिरफ्तार कर लिया है । जिसके बाद से समूचे प्रदेश में युवा कांग्रेस के द्वारा विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है , इसी क्रम में जिले के बांकीमोंगरा मुख्य चौक में युवा कांग्रेस कोरबा ग्रामीण जिलाध्यक्ष विकास सिंह के नेतृत्व में प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय व गृहमंत्री विजय शर्मा का पुतला दहन किया गया । साथ ही राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की गई , जहां पुलिस व कांग्रेसियों के बीच पुतला दहन को लेकर जमकर झूमा झटकी भी हुई ।
- Advertisement -

इस दौरान युवा कांग्रेस कोरबा ग्रामीण जिलाध्यक्ष विकास सिंह ने कहा कि राज्य सरकार पुरी तरह से कानून का दुरुपयोग करते हुए हमारे नेताओं को गिरफ्तार कर रही है , यदि जल्द ही विधायक देवेंद्र यादव की जमानत नहीं होती तो युवा कांग्रेस प्रदेश भर में उग्र आंदोलन करेंगे जिसकी सम्पूर्ण जवाबदारी शासन- प्रशासन की होगी ।

पुतला दहन के दौरान युवा कांग्रेस कोरबा ग्रामीण जिलाध्यक्ष विकास सिंह सहित , युवा कांग्रेस कोरबा महामंत्री मधूसूदन दास , वरिष्ठ कांग्रेसी संजय आजाद , पवन गुप्ता , किशन महंत , मनीष शर्मा , बजरंग दास , कन्हैया आजाद एवं युवा कांग्रेस , कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए ।

