NOW HINDUSTAN कोरबा के यशस्वी विधायक और छत्तीसगढ़ शासन के वाणिज्य उद्योग और श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन को कल कोरबा की हजारों बहनें विश्वास की डोर बांधेगी।
- Advertisement -
कोरबा स्थित पंचवटी के समीप शासकीय डी 1 आवास में आयोजित बहनी संग मन राखी के तिहार कार्यक्रम में हजारों बहनें शामिल होंगी। मंत्री देवांगन ने भारतीय जनता पार्टी के सभी महिला कार्यकर्ता, मोर्चा प्रकोष्ठ के साथ साथ सभी बहनों को राखी त्योहार में शामिल होने की अपील की है, उन्होंनेे सभी से आग्रह करते हुए कहा है की अपने भाई की ओर से रक्षाबंधन के पवित्र पर्व पर रक्षासूत्र बांधने का आमंत्रण सहर्ष स्वीकार करें और अधिक संख्या में पधारे। सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक कार्यक्रम जारी रहेगा।

