NOW HINDUSTAN कोरबा जिलान्तर्गत पाली-तानाखार से गोंगपा विधायक तुलेश्वर मरकार ने जिले के अधिकारी-कर्मचारियों और शासन पर क्षेत्र की उपेक्षा करने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि उनके क्षेत्र में सरकारी शिक्षा व्यवस्था का काफी बुरा हाल है। विद्यालय भवन जर्जर हो गए हैं। बच्चे निजी भवनों में या किराए के भवन में पढ़ रहेहैं। साथ ही विद्यालय की भवनों की छतों से पानी टपक रहा है। यहां शिक्षकों की भी काफी कमी है। समस्या के समाधान के लिए कई बार अधिकारियों को कहा गया, लेकिन वो सुनने को तैयार नहीं है। उन्होंने कहा कि आदिवासी क्षेत्र होने के नाते सरकार की विशेष योजनाओं का संचालन हो रहा है, लेकिन उनके क्षेत्र को इसका लाभ नहीं मिल रहा हैं।
- Advertisement -
पैसे का इस्तेमाल करें विकास कार्यो में
पाली-तानाखार विधायक तुलेश्वर मरकाम ने कहा कि, महतारी वंदन के पैसे डाले जा रहे हैं, जबकि विकास, सड़क और शिक्षा सामान रोजगार की समस्या के लिए पैसों का इस्तेमाल किया जाना चाहिए। कोरबा जिला खनिज संपदा से भरा हुआ है।
मांगें पूरी नहीं हुई तो उतरेंगे सड़क पर
उन्होंने आगे कहा की पाली-तानाखार क्षेत्र के 99% विद्यालय जर्जर हो चुके हैं। इसको तत्काल तोड़कर नए भवन बनाया जाए। जिससे अच्छी स्कूल बन सके। बच्चों का भविष्य बेहतर से बेहतर हो सके। विधायक ने कहा कि, मांगें पूरी नहीं होने पर जनता के साथ सड़क पर उतरने मजबूर हो जाएंगे।

