NOW HINDUSTAN. कोरबा जिले के ग्राम पाली टावर मोहल्ला निवासी ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष यशवंत लाल के आवास में रात के समय गमले में लगे ब्रह्म कमल खिलने से लोगों की भीड़ जुट गई। ब्रह्म कमल साल में एक बार ही 4 से 5 घंटे के लिए ही खिलता है। लोगों ने बताया कि इसका दर्शन करना बहुत शुभ होता है। इसे भगवान ब्रह्मा का रूप माना जाता है। यशवंत लाल ने बताया कि पर्यावरण संरक्षण को लेकर बड़ी संख्या में फलदार और छायादार पौधे लगा चुके हैं, जो अब पेड़ बन चुका है। लोगों को भी पर्यावरण संरक्षण के लिए आगे आना चाहिए।
- Advertisement -

