NOW HINDUSTAN. Korba. सार्वजनिक क्षेत्र के वृहद उपक्रम कोल् इंडिया के अधीन संचालित एसईसीएल बिलासपुर की कोरबा-पश्चिम क्षेत्र में स्थापित खुले मुहाने की गेवरा कोयला परियोजना अंतर्गत एसईसीएल की मेगा परियोजना कुसमुंडा खदान में कार्यरत ठेका कंपनी के एक मुलाजिम ओमप्रकाश मरावी की दुर्घटना में मृत्यु हो जाने की जानकारी दी जा रही हैं।
- Advertisement -
बताया जा रहा है कि ओमप्रकाश मरावी अपने दोस्त के साथ बाइक से जा रहा था तभी किसी अज्ञात वाहन की ठोकर से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे मेडिकल कॉलेज लाया गया जहां मृत घोषित कर दिया गया। मृतक ओमप्रकाश मरावी का सहसवार दोस्त कहां है इसकी सूचना नहीं मिली है।
मृतक के विषय में पता चला है कि वह छत्तीसगढ़ के ही कोटा निवासी है। परिजन कोरबा मेडिकल कॉलेज पहुंच गए हैं।

