हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में एक ही रात टूटे 6 घरों के ताले * अधिकारियों की कालोनी में एक ही रात में वारदातों से क्षेत्र में दहशत व्याप्त…….

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
1 Min Read

NOW HINDUSTAN korba.  शासकीय अधिकारी कर्मचारियों के लिए बने आवास गृह हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में एक ही रात 6 घरों के ताले टूटने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना पाली थाने में दर्ज कराई गई है और पुलिस इसके जांच में जुट गई है।

- Advertisement -

उल्लेखनीय है कि एक माह के भीतर इस कॉलोनी में दूसरी बार चोरों ने धावा बोला है। कुछ सप्ताह पूर्व चार घरों में ताले टूटे थे, जिसका अभी तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है। इस बीच पुनः चोरी की घटना घटित हुई है। बताया जाता है कि रक्षाबंधन पर्व पर कई अधिकारी/कर्मचारी अपने घर गए हुए थे। सुबह उन्हें सूचना मिली कि उनके घरों के ताले टूटे हुए हैं और इसकी सूचना पुलिस में करते हुए आनन-फानन में अपने घर वापस आए हैं। चोरों ने क्या-क्या चुराया है अभी इसकी विस्तृत जानकारी नहीं मिल पाई है।

मौके पर पाली पुलिस पहुंची है। इस कॉलोनी में एसडीएम, तहसीलदार से लेकर कई अधिकारी/कर्मचारी निवास करते हैं। यह पाश कॉलोनी पाली से केराझरिया मार्ग पर स्थित है जहां चोरों ने बड़े आराम से एक माह के भीतर दूसरी बड़ी घटना को अंजाम दिया है। पुलिस की जांच जारी है।

Share this Article