जिले में हाथियों ने उत्पात मचा खेत में लगी धान की फसल को किया चौपट….

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
2 Min Read

NOW HINDUSTAN. कोरबा जिले के कटघोरा वनमंडल में हाथियों का उत्पात थमने का नाम ही नही ले रहा है।
जानकारी के अनुसार डिवीजन के पसान रेंज में एकाएक सक्रिय हुए 11 हाथियों के दल ने ग्राम सेन्हा पहुंचकर वहां किसानों की खेतो में लगे धान की फसल को रौंद दिया। सुबह होने से पहले वहां से निकल कर ग्राम सुखाबहरा पहुंचकर वहां के जंगल में डेरा डाल दिया है।

- Advertisement -

हाथियों द्वारा रात में फसल रौंदे जाने की जानकारी ग्रामीणों को सुबह तब लगी जब वे अपनी फसल को देखने खेतो में पहुंंचे तो वहां पर उसे रौंदा हुआ पाया। पास में हाथियों के पैरो के बड़ी संख्या में निशान थे। ग्रामीणों को यह समझने में देर नही लगी कि हाथियों ने उनकी फसल का रौंद मेहनत पर पानी फेर दिया है।

ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना वन विभाग को दी। जिस पर वन विभाग के अधिकारी व कर्मचारी ने मौके पर पहुंचकर नुकसानी का आंकलन शुरू कर दिया है। ग्राम सुखाबहरा व आसपास के ग्रामो में मुनादी कराकर ग्रामीणों को सतर्क कर दिया गया है। इस बीच केंदई रेंज में 26 हाथियों का दल ग्राम कापानवापारा में डेरा डाले हुए है। हाथियों के इस दल ने बड़ा नुकसान नही पहुंचाया है। वहीं 24 हाथी एतमा नगर रेंज के गुरसिया परिसर में विचरण कर रहे है।

Share this Article