बालको निवासी भाई-बहन खरसिया थाना क्षेत्र अंतर्गत हुए हादसे में भाई के हुई मृत्यु-बहन गंभीर घायल , थाने के पास गाड़ी छोड़ भागा वाहन चालक…..

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
2 Min Read

NOW HINDUSTAN.  कोरबा जिले के बालको निवासी भाई-बहन खरसिया थाना क्षेत्र अंतर्गत जानलेवा हादसा का शिकार हो गए हैं।
जानकारी के अनुसार रायगढ़ जिले के खरसिया थाना क्षेत्र अंतर्गत बाइक सवार भाई-बहन को स्कॉर्पियो ने टक्कर मार दी। उक्त हादसे में भाई की मृत्यु हो गई, जबकि बहन की हालत गंभीर बताई जा रही हैं। बताया जा रहा हैं की हादसे के बाद वाहन चालक थाने के पास ही वाहन छोड़ भाग गया। मृतक निखिल दास नामक युवक की उम्र महज 21 साल जताई जा रही हैं।

- Advertisement -

जानकारी के मुताबिक कोरबा जिले के बालको निवासी मयंक दास (14) और उसकी बहन मेधावी दास (11) अपने रिश्ते के भाई के घर बांगो कॉलोनी ठुसेकेला आए थे। सोमवार दोपहर करीब 3 बजे दोनों अपने भाई निखिल दास महंत (21) के साथ बाइक पर सवार होकर खरसिया की ओर जा रहे थे।

इसी दौरान रास्ते में सामने से आ रही स्कॉर्पियो के साथ आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इस हादसे में निखिल दास नामक युवक की घटना स्थल पर ही मृत्युहो गई। बहन मेधावी गंभीर रूप से घायल हो गई, जबकि मयंक को मामूली चोटें आई हैं। खरसिया एसआई अमरनाथ शुक्ला ने बताया कि, बाइक निखिल ही चला रहा था।
घटना के बाद स्कॉर्पियो चालक ने खरसिया थाने में वाहन खड़ी कर भाग गया। पुलिस शव का पंचनामा कर घायलों को रायगढ़ अस्पताल ले गई। जहां बच्ची की गंभीर हालत को देखते हुए उसे रायपुर रेफर कर दिया गया है। टक्कर इतनी भीषण थी कि, स्कोर्पियो के सामने का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। गाड़ी के सामने खून के दाग भी साफ दिख रहे हैं।

Share this Article